नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से दिल को झंकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां आज गुरूवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायवरम के पास हरिकृष्णा ट्रेवल्स की एक प्राइवेट बस ने टिपर ट्रक से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई यात्री जिंदा जल गए। पुलिस के मुताबिक मार्कापुरम जिले के रायवरम के पास खदानों के समीप आज सुबह-सुबह एक निजी बस और टिपर ट्रक में भीषण टक्कर की सूचना मिली थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लग गई। हादसे में बस के अंदर फंसे 13 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ओर जा रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में कोई कमी न छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। प्रशासन को पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
राज्य अर्थव्यवस्थाओं और लॉजिस्टिक्स पर वैश्विक प्रभावों की पीएम मोदी की समीक्षा हेतु उत्तराखंड पर्यटन और आपूर्ति विभागों ने आपातकालीन रिपोर्टों पर किया सहयोग।
जयपुर में छात्रों के लिए कड़वा अनुभव बना दीक्षांत समारोह
आगामी त्योहारों में लाखों श्रद्धालुओं हेतु सुरक्षा और स्थान सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमणकारियों से हरिद्वार की कुंभ भूमि वापस लेने की तत्काल आवश्यकता।
उत्तराखंड शिक्षा समाचार सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि रानीपोखरी लॉ यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट राज्य के दीर्घकालिक ठोस विकास विजन का हिस्सा है।
क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार हेतु सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू की गई देहरादून पिथौरागढ़ हवाई सेवा के बारे में वह सब जो आप जानना चाहते हैं।
भारत में ईंधन महंगाई: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री महादेव मैठाणी ने राज्य के सभी अशासकीय स्कूल शिक्षकों के लिए समान सेवा नियमों की मांग की।
उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य सांप्रदायिक दंगाइयों और हड़ताल नेताओं को सभी संपत्ति के नुकसान हेतु आर्थिक रूप से उत्तरदायी बनाकर सुरक्षित सार्वजनिक स्थान बनाना है।
मौत का सफरः आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बस! 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, मंजर देख सहमे लोग
- by Admin
- Mar 26, 2026