बागेश्वर/कपकोट। शराब के नशे में अगर शिक्षक ही धुत होने लगे तो बच्चों का भविष्य क्या होगा आप अंदाजा ही लगा सकते हैं। कपकोट के ग्राम हम्टीकापड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विरुवा बिनौला के दो अध्यापकों का वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक स्कूल में दो शिक्षकों का शराब पीकर आने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मामला बेहद गंभीर प्रवृत्ति का है, शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक, दोनों शिक्षकों की खून की जांच हुई है। जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
Trending
ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी: सीएम के रोड शो और परेड ग्राउंड कार्यक्रम के दौरान सुगम रहा यातायात
स्थिरता बनाम बदलाव: डीएफओ स्तर पर फिलहाल कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी उत्तराखंड सरकार
सहकारिता से आत्मनिर्भर बनेगा उत्तराखंड: मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में सहकारी समितियों का सशक्तीकरण
सनातन के प्रति समर्पण: 11,000 कन्याओं के पूजन से सीएम धामी ने नई पीढ़ी को दी प्रेरणा
90 हजार बैकलॉग को कैसे घटाएगा प्रशासन? देहरादून के गैस उपभोक्ताओं को राहत का इंतजार
उत्तरकाशी में बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट: मौसम विभाग ने 27 मार्च तक घरों में रहने की सलाह दी
पर्व और परंपरा का सम्मान: उत्तराखंड सरकार ने 30 मार्च को घोषित की महावीर जयंती की छुट्टी
2027 के चुनाव में जीत का रोडमैप तैयार: मदन कौशिक ने बताया कैसे कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेंगे राज्य
बागेश्वर/कपकोट: शराब पीकर दो टीचरों ने स्कूल में किया ड्रामा, डीएम ने किया दोनों को निलंबित
- by Admin
- Feb 11, 2025