नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां आज शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली। विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई थी। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच इंडिगो के इस विमान ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के वक्त रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात थीं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लाइट में टेक्निकल फाल्ट होने की वजह से कॉल हुई थी। सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था। इंडिगो की तकनीकी टीम अब विमान की सघन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खराबी कितनी गंभीर थी। जानकारी के अनुसार इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। इंडिगो प्रशासन अब इंजन में आई इस तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।
Trending
कांग्रेस का आरोप: मतदाता सूची में धांधली की कोशिश, भाजपा का पलटवार- हम कर रहे हैं वैध वोटरों की रक्षा
खजान दास ने वृद्धावस्था पेंशन योजना की विसंगतियों को दूर करने के दिए निर्देश, पात्रों को नहीं भटकना होगा दफ्तर
पौड़ी जिला अस्पताल में राज्यपाल का आकस्मिक जैसा निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने पहुंचे वार्डों के भीतर
गणेश गोदियाल ने बिछाई चुनावी बिसात: भाजपा के रणनीतिकारों को उन्हीं के खेल में मात देने की बड़ी तैयारी
सबका साथ, सबका विकास मंत्र का उत्तराखंड में विस्तार, राजस्व लोक अदालत से 6,933 मामलों का तुरंत होगा समाधान
बढ़ती महंगाई और गैस किल्लत का कोप, देहरादून के चाय कारोबारियों ने बदला अपना काम
पिता बन गए यूट्यूबर अनुराग डोभाल! पत्नी रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की बच्चे के पैरों की फोटो, फैंस ने लुटाया प्यार
PCS-J मेन्स 2026: हरिद्वार के परीक्षा केंद्रों पर जुटेंगे अभ्यर्थी, 21 से 24 अप्रैल तक चलेगी लिखित परीक्षा