अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध और लोकप्रिय गायक दीवान सिंह कनवाल का आज बुधवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 65 वर्ष की आयु में अल्मोड़ा के खत्याड़ी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम संगीत प्रेमियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि दीवान सिंह कनवाल 2021 में जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा से सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने स्वयं को पूरी तरह कुमाऊंनी लोकगीतों के सृजन और संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया था। उनका लोकप्रिय गीत ‘दुई दिना का ड्यार शेरूवा यो दुनी मैं, न त्यार न म्यार शेरूवा यो दुनी में’’ लोगों के बीच बेहद चर्चित रहा। उनकी आवाज में कुमाऊं की वादियों की मिठास, पहाड़ों की संवेदना और लोकजीवन की गहराई साफ झलकती थी। उन्होंने ‘आज कु छै मैत जा’, ‘हिट मेरी रंगीली’, ‘त्यार पहाड़, म्यार पहाड़’, जैसे कई गीतों के माध्यम से कुमाऊंनी लोकसंगीत को नई पहचान दिलाई।
Trending
सहायता अनुदान के जरिए वेतन का भुगतान: कैग ने वित्तीय नियमों के उल्लंघन पर सरकार को घेरा
उत्तराखंड में टनल पार्किंग का नया प्रयोग: जाम से निपटने के लिए 9 जगहों पर निर्माण
सत्यापित डेटा, त्वरित लाभ: देवभूमि परिवार विधेयक से उत्तराखंड के नागरिकों को होगा बड़ा फायदा
सड़कों का जाल और आर्थिक विकास: उत्तराखंड में 43,765 किमी सड़कों ने दी विकास को रफ्तार
भराड़ीसैंण की सुबह और मुख्यमंत्री का साथ: स्थानीय लोगों के लिए यादगार रही चाय पर चर्चा
बदरी-केदार धाम अपडेट: गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक के फैसले से हिंदू संगठनों में उत्साह
उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: आउट ऑफ टर्न नियुक्तियों पर सरकार की नई नीति की सदन में चर्चा
एनसीईआरटी पाठ्यक्रम विवाद में विशेषज्ञ मार्गदर्शन की जरूरत