नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला सिडनी में ड्रंक ड्राइविंग का है, जहां उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार यह घटना मारौब्रा इलाके की है, जहां रविवार देर रात वॉर्नर अपनी कार चला रहे थे। उसी दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए रैंडम ब्रेथ टेस्ट में वे फेल हो गए। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक वॉर्नर ने टेस्टिंग साइट से पहले ही अपनी गाड़ी रोककर पार्क कर दी थी, लेकिन ट्रैफिक और हाईवे पेट्रोल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उनकी जांच की। शुरुआती जांच में ही शराब की मौजूदगी की पुष्टि हो गई। इसके बाद वॉर्नर को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनकी ब्रेथ एनालिसिस रीडिंग 0.1 दर्ज की गई, जो कानूनी सीमा से लगभग दोगुनी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5ः30 बजे मालाबार रोड पर रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग अभियान चल रहा था, इसी दौरान वॉर्नर की गाड़ी संदिग्ध रूप से रोकी गई और जांच में मामला सामने आया। अब इस मामले में वॉर्नर को मई महीने में अदालत में पेश होना होगा। यह घटना उनके लिए कानूनी मुश्किलें बढ़ा सकती है और क्रिकेट जगत में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर ने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अचानक वनडे क्रिकेट से भी विदाई लेकर सभी को चौंका दिया था। फिलहाल वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं और हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए लौटे हैं। हालांकि इस ताजा विवाद के बाद उनके क्रिकेट करियर पर भी असर पड़ सकता है। अब सभी की नजरें मई में होने वाली कोर्ट पेशी पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि इस मामले में उन्हें क्या सजा मिलती है।
Trending
संदिग्ध इमरान के भागने के बाद ऋषिकेश वन बैरियरों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की गई
उत्तराखंड निर्वाचन कार्यालय रिपोर्ट: मतदाता पुनरीक्षण से पहले भाजपा एजेंटों द्वारा 89 प्रतिशत बूथ कवर
ईरान में भारतीयों के लिए क्रिटिकल अलर्ट
कानपुर प्रशासन ने सख्ती से पेश की मिसाल
ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर 2026 के दौरान राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स गंतव्य के रूप में उभर रहा टिहरी जलाशय
प्रधानमंत्री मोदी इस अप्रैल के मध्य में 13,000 करोड़ रुपये का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जनता को करेंगे समर्पित
उत्तराखंड के 243 राष्ट्रीय खेल पदक विजेताओं की सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग की मंजूरी जल्द संभव
उत्तराखंड जनगणना 2027 के मुख्य तथ्य: प्रश्न, तिथियां और नई डिजिटल पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी