Tuesday, March 28, 2023
  • Login
Pauri Live
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pauri Live
No Result
View All Result
Home अन्य

हरेला कार्यक्रम के तहत डीएम ने कमेड़ा में किया पौधरोपण

Siddhant Uniyal by Siddhant Uniyal
July 30, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आज ग्राम पंचायत कमेड़ा में हरेला कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इस दौरान कार्यक्रम से पूर्व स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण में स्थानीय लोगों को अपने बच्चों के साथ मिलकर पौध रोपण करने के साथ ही उन्हें बचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे मानसून सीजन में विभिन्न विभागों के माध्यम से पौधरोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आयोजित कार्यक्रम में समलोंण संस्था, वन विभाग, उद्यान विभाग तथा वर्ल्ड विजन संस्था द्वारा ग्राम पंचायत कमेड़ा के ग्रामीणों को अलग-अलग प्रजाति के पौधे उपलब्ध कराए तथा उनके साथ पौधों का रोपण भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बेल तथा नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी ने माल्टे के पौधारोपण किया। जिलाधिकारी ने आयोजित कार्यक्रम में वहां उपस्थित स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौध लगाने को कहा, जिससे पौधों का रोपण से पानी को बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही उन्होने कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जाग्रति लाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने हरेला त्यौहार के महत्व बताते हुए कहा कि इस वर्ष हरेला पर्व पर प्रदेश स्तर पर 06 लाख पौधों का रोपण तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल में लगभग 03 लाख से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार व चारापत्ती वृक्षों का रोपण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति हेतु वन विभाग, शिक्षा, पंचायतराज, कृषि, उद्यान की भूमिका विशेष है। उन्होंने कहा कि पौध को सिर्फ लगाना ही नहीं बल्कि उसकी सुरक्षा करना बड़ी बात है। उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों को कहा कि परिवार के हर सदस्य मिलकर एक एक पौधे लगाए तथा उसकी नियमित रूप से देखरेख भी करें। जिससे आने वाले समय में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर से जो भी आवश्यकता की जरूरत होती है उसे अवश्य अवगत कराएं। इस दौरान वन विभाग द्वारा 75, उद्यान विभाग 50 तथा वर्ल्ड विजन द्वार 50 विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वहीं जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र कमेड़ा का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन मिलने वाले पोष्टिक आहार की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों की लंबाई, वजन का नापजोख भी किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को कहा कि बच्चों को समय-समय पर विभिन्न क्रियाकलाप भी करवाएं, जिससे उनका मन आंगनबाड़ी केंद्र में बना रहेगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, उपवन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद उपरेती, प्रधानाचार्य कंडारा चंद्रशेखर नौटियाल, ग्राम प्रधान कंडारा सुमन, राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद महराज, समलोण संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र गोदियाल, सदस्य सावित्री ममगांई, वर्ल्ड विजन संस्था के राजू जेम्स सहित कुलदीप गुसांईं, राम सिंह गुसाईं, पूनम डोभाल व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉

डीएम पौड़ी की अध्यक्षता में हुई उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर प्रबंधन समिति की बैठक

40 काश्तकार कुक्कुट प्रशिक्षण हेतु पंतनगर हुए रवाना

नगर निगम श्रीनगर के विकास कार्यों को लेकर डीएम ने ली बैठक

ShareTweetSend
Previous Post

द्वारीखाल में हुई बीडीसी बैठक

Next Post

ओजली में आयोजित हुई परामर्शी समिति की बैठक

Next Post

ओजली में आयोजित हुई परामर्शी समिति की बैठक

Recent Posts

  • डीएम पौड़ी की अध्यक्षता में हुई उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर प्रबंधन समिति की बैठक
  • 40 काश्तकार कुक्कुट प्रशिक्षण हेतु पंतनगर हुए रवाना
  • नगर निगम श्रीनगर के विकास कार्यों को लेकर डीएम ने ली बैठक
  • गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 के तहत हुई कार्यशाला
  • विधानसभा अध्यक्ष ने बहुउद्देश्यीय शिविर में की शिरकत

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पौड़ी गढ़वाल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

सिद्धांत उनियाल
संपादक

पता : Pitra Mohalla, Pauri, Pauri Garhwal, Uttarakhand-246001
दूरभाष : +91-9760055565
ई मेल : editorpaurilive@gmail.com
वेबसाइट: www.paurilive.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 paurilive.in

  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 paurilive.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In