शिक्षा विभाग द्वारा गढ़वाल मंडल के 50 छात्र-छात्राओं को डा.शिवानंद नौटियाल नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति की स्वीकृति दी है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि राज्यस्तरीय चयन परीक्षाओ में प्राप्त अंको के आधार पर डा.शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति गढ़वाल मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 50 छात्र-छात्राओं को स्वीकृत की गई है।बताया कि पौड़ी जिले में 14, रुद्रप्रयाग में 5, देहरादून में 2, टिहरी गढ़वाल में 19, हरिद्वार में 1, चमोली में 7 व उत्तरकाशी में 2 छात्र-छात्राओं को यह छात्रवृत्ति देने की स्वीकृती दी गई है।
सिद्धांत उनियाल
संपादक