वन विभाग पौड़ी नागदेव रेंज के अंतर्गत आने वाले फैडखाल अनुभाग का वन संरक्षक गढ़वाल पंकज कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां पर तैनात कर्मचारियों से वार्ता करने के साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिसके बाद उल्ली क.स.3 में बनाये जा रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण भी किया गया। वन संरक्षक गढ़वाल ने कहा कि ज़िला प्रसाशन द्वारा प्रस्तावित अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण हो चुका है साथ ही मनरेगा के तहत करवाये गए कार्य मे पूरी गुणवत्ता रखी गयी है। बताया कि आगामी 15 अगस्त को इसका विधिवत रूप से उद्घाटन किया जाएगा। इस अमृत सरोवर से बरसात का पानी यहाँ एक जगह एकत्र होगा जिससे प्राकृतिक जल श्रोतो को रिचार्ज करने में मदद मिलेगी। वही निरीक्षण करने वालो में वन संरक्षक गढ़वाल, प्रभागीय वनाधिकारी ,उप प्रभागीय वनाधिकारी एव वन क्षेत्राधिकारी व वन दरोगा आदि लोग मौजूद रहे।
सिद्धांत उनियाल
संपादक