Saturday, April 1, 2023
  • Login
Pauri Live
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pauri Live
No Result
View All Result
Home अन्य

कांवड यात्रा को लेकर हई बैठक

Siddhant Uniyal by Siddhant Uniyal
July 2, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे तथा वरिष्ट पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी 13 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड यात्रा के संबंध में लक्ष्मणझूला जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जनपदीय विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों से नीलकंठ कांवड यात्रा के संबंध में पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों का कितना अनुपालन हुआ इसकी विभागवार जानकारी ली। उन्होंने पेयजल निगम, नीलकंठ स्वच्छता समिति व जिला पंचायत द्वारा पूर्व के निर्देशों के क्रम में पेयजल आपूर्ति तथा साफ-सफाई व आवारा पशु नियंत्रण के संबंध में यथोचित कार्यवाही न करने के चलते फटकार लगायी तथा चेतावनी दी कि यदि पेयजल आपूर्ति तथा मोबाइल शौचालय साफ-सफाई और आवारा पशुधन पर नियंत्रण संबंधित कार्यवाही में कोई ढिलाई बरती गयी तो बक्शा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी ने पेयजल निगम को पेयजल की निरंतर व्यवस्था के साथ-साथ टेंकरों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने पानी लिकेज की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पेजयल की किसी भी प्रकार की बर्बादी रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने नीलकंठ स्वच्छता समिति और जिला पंचायत को यात्रा रूटों पर नियमित रूप से साफ-सफाई, सुलभ शौचालय के साथ ही मोबाइल टॉयलेट की भी प्रतिदिन तीन से चार बार सफाई करने, वहां पर पर्याप्त पानी की आपूर्ति तथा सार्वजनिक स्थानों पर दिखने वाले आवारा पशुधन का चालान करने के निर्देश दिये। कहा कि यदि किसी पशुधन का तीन बार चालान हो जाता है तो संबंधित स्वामी के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही तथा पशुधन को सीज करें। जिलाधिकारी ने सभी तरह के रेस्टोरेंट-ढाबों सहित अन्य पर अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने, वहां पर बैठने व पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई के साथ ही अनिवार्य रूप से कॉमर्शियल पंजीकरण करवाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पूर्व में चिन्हित कराये गये यात्रा रूटो के विभिन्न पॉइंट पर चिकित्सा टीम सहित एंबुलेंस व औंषधियों की व्यवस्था तथा वन विभाग को संपूर्ण रूट पर लगातार पेड़ और झाड़ियों की लॉपिंग करने के निर्देश दिये। साथ ही लोक निर्माण विभाग को सड़क-संपर्क मार्गो के सभी पेंचवर्क ठीक करने तथा विद्युत विभाग को विद्युत की नियमित आपूर्ति बनाये रखने को कहा । इसके अलावा उन्होंने आबकारी विभाग को यात्रा रूट पर अवैध शराब तथा किसी भी तरह के नशाखोरी पर नियत्रंण करने के निर्देश दिये। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस व यातायात पुलिस को स्थानीय यात्रा संचालन समिति, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग तथा संबंधित विभागों के समन्वय से सुगम यात्रा व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, किसी भी तरह के असामाजिक व नशाखोरी पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉

एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

सवाल पूछकर बौखला गयी केंद्र सरकार:गणेश गोदियाल

पौड़ी जिले में आबकारी विभाग ने लक्ष्य से अधिक दिया राजस्व

ShareTweetSend
Previous Post

अवैध मांस विक्रेता पर लगाया एक लाख 10 हजार का जुर्माना

Next Post

फेंक न्यूज चलाने वालों पर भड़के कांग्रेसी

Next Post

फेंक न्यूज चलाने वालों पर भड़के कांग्रेसी

Recent Posts

  • एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
  • सवाल पूछकर बौखला गयी केंद्र सरकार:गणेश गोदियाल
  • पौड़ी जिले में आबकारी विभाग ने लक्ष्य से अधिक दिया राजस्व
  • चारधाम यात्रा को सफल व सुगम बनाने के लिए तैयार हो रुट मैप
  • शहर में मनाया नारी शक्ति उत्सव

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पौड़ी गढ़वाल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

सिद्धांत उनियाल
संपादक

पता : Pitra Mohalla, Pauri, Pauri Garhwal, Uttarakhand-246001
दूरभाष : +91-9760055565
ई मेल : editorpaurilive@gmail.com
वेबसाइट: www.paurilive.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 paurilive.in

  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 paurilive.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In