राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंडल मुख्यालय पौड़ी में आयोजित की बैठक। जिसमें राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा पिछले माह पूरे प्रदेश मे लगभग 2200 किमी0 की पेंशन प्रकाश यात्रा की समीक्षा की गई एवं हस्ताक्षर अभियान को जारी रखने का आवाहन किया गया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुहिम को तेज करने पर जोर दिया गया। मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा आगामी 12 जुलाई को एक पौधा OPS के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसकी रूपरेखा और इसे सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। कहा की मोर्चा लगातार अपने कार्यक्रमों से सरकार को पुरानी पेंशन बहाली हेतु मजबूर कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाली को नहीं करती है तो 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोर्चा राजधानी दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम केंद्र सरकार को जगाने के लिए करेगा। जिसके लिए उन्होंने सभी कर्मचारियों से तैयार रहने का आव्हान किया है।
सिद्धांत उनियाल
संपादक