एसएसपी पौड़ी यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आवेदक डॉ0 मनोज कुमार, निवासी-आचार्य जी0वी0पी0आई0ई0टी0 पौड़ी गढ़वाल ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ रु0 1,25,000/- की ऑनलाईन ठगी की है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के नेतृत्व में जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आवेदक के खाते से कटी धनराशि का लेन-देन का विवरण प्राप्त किया गया। आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर पीड़ित व्यक्ति के खाते से कटी रु0 1,00000/- की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करायी*
गयी। जो आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी हैं। पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है।
