राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत आज जिला मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। जहां पर संगठन से जुड़े कर्मचारियों व पदाधिकारी के साथ उनके द्वारा बैठक की गई। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा संगठन के प्रभारी मंत्री का मुख्यालय पहुंचने पर फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया जिला मुख्यालय पौड़ी में पहुंचकर उनके द्वारा संगठन से जुड़े पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई है। विक्रम सिंह रावत ने बताया की पुरानी पेंशन बहाली हेतु पेंशन प्रकाश पदयात्रा संगठन द्वारा चलाई जा रही है जो प्रदेश के सभी जनपदों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा संगठन द्वारा एकजुट होकर सरकार के ऊपर दबाव बनाये जाने की तैयार की जा रही है। विक्रम ने कहा कि पद यात्रा के समापन के बाद एक भव्य आयोजन संगठन द्वारा प्रदेश में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को अपनी 1 सूत्रीय मांग को मनाने के लिए विवश किया जाएगा। विक्रम सिंह रावत ने कहा उन्हें पूरी उम्मीद है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कर्मचारी को हितों को देखते हुए जरूर उन्हें पुरानी पेंशन का तोहफा देंगे। इस दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल,जयदीप रावत मण्डलीय अध्यक्ष, मुकेश राणा,मनीष उनियाल,अनिरुद्ध रावत, धीरेन्द्र सिंह,गौरव नवानी,मनवीर रावत, शरीफ अहमद,जंगवीर कैंतुरा,विजयपाल रावत,प्रवेन्द्र रावत,रंजीत सिंह,आदि उपस्थित थे
सिद्धांत उनियाल
संपादक