Monday, May 29, 2023
  • Login
Pauri Live
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pauri Live
No Result
View All Result
Home अन्य

भैंस्वाड़ा में स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली

Siddhant Uniyal by Siddhant Uniyal
August 15, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे  विकासखंड पाबौ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंस्वाड़ा पहुंचे। जहां स्कूली छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का तिरंगा यात्रा निकालकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिक सुल्तान सिंह ने अमृत सरोवर (तालाब) में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा हमारा देश का मान है व उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य बनता है। इस दौरान जिलाधिकारी के अलावा जनपद स्तरीय अधिकारियों व ग्रामीणों ने अमृत सरोवर के चारों ओर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। कहा कि जनपद में भी अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय चेतना से संबंधित और विभिन्न क्रियाकलाप आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि जनपद को अमृत सरोवर बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में 111 सरोवर बनाये जा रहे हैं। जिसमें 75 सरोवरों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 45 अमृत सरोवरों को बेबसाइड में अपलोड भी कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीण, शिक्षक, विभिन्न विभागों के कार्मिकों व स्कूली बच्चों को संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सदभाव को बढ़ावा देने वाले कार्यों को संपादित करें। कहा कि मानसून के सीजन में बढ़-चढ़ पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण करें। कहा की पौधों के रोपण करने के बाद उसका देखभाल समय-समय पर करते रहें, जिससे आगे बेहतर परिणाम देखने को मिल सकेगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने  प्लास्टिक उन्मूलन तथा कूड़ा निस्तारण का संकल्प लेने व पानी का सदुपयोग का ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की पर्यावरण सुरक्षा, खेती-बाड़ी उत्थान व सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसलिए महिलाएं आगे भी इस दिशा में व्यापक बदलाव ला सकती हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि एक छोटे से गांव में इतना बड़ा कार्यक्रम होना बेहद खुशी की बात है। कहा कि गांव के विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करते रहें, जिससे गांव का नाम ही नहीं बल्कि जनपद का नाम भी रोशन हो सकेगा। वहीं प्राथमिक विद्यालय सीकू, प्राथमिक विद्यालय भैंस्वाड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज सीकू , राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चोंरीखोला के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्र छात्राओं के अलावा शिक्षकों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हाथों में ही बच्चों का भविष्य है। कहा कि बच्चों के अंदर जो हुनर दिखा है वह शिक्षकों के ही माध्यम से उन्हें प्राप्त हुआ है।
     

यह भी पढ़ें 👉

पौड़ी में राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का विधायक और सीएमओ ने किया शुभारंभ

डीएम ने संघ लोक सेवा आयोग के प्री एग्जाम-2023 की तैयारियों का लिया जायजा

किसानों को मिले लम्पी वायरस से निजात

ShareTweetSend
Previous Post

नागदेव रेंज में डीएम ने किया वृक्षारोपण

Next Post

जनपद पौड़ी में चले विशेष टीकाकरण सत्र में 1124 लाभार्थियों ने लिया लाभ

Next Post

जनपद पौड़ी में चले विशेष टीकाकरण सत्र में 1124 लाभार्थियों ने लिया लाभ

Recent Posts

  • पौड़ी में राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का विधायक और सीएमओ ने किया शुभारंभ
  • डीएम ने संघ लोक सेवा आयोग के प्री एग्जाम-2023 की तैयारियों का लिया जायजा
  • किसानों को मिले लम्पी वायरस से निजात
  • फैडखाल अनुभाग ने मिशन लाइफ़ कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में स्वस्थ जीवन शैली को लेकर किये कार्यक्रम
  • सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा पारदर्शिता के साथ होगी सम्पन्न

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पौड़ी गढ़वाल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

सिद्धांत उनियाल
संपादक

पता : Pitra Mohalla, Pauri, Pauri Garhwal, Uttarakhand-246001
दूरभाष : +91-9760055565
ई मेल : editorpaurilive@gmail.com
वेबसाइट: www.paurilive.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 paurilive.in

  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 paurilive.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In