श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली लंका पर विजय के बाद गुरुवार को शहर में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लंका पर विजय के बाद गुरुवार को शहर में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान श्रीराम से आशीर्वाद लिया। शहरवासियों ने जगह-जगह शोभयात्रा का भव्य स्वागत भी किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल ने बताया कि शहर में शोभायात्रा रामलीला मैदान से होते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर पुन:रामलीला मैदान तक पहुंची।रामलीला मैदान में राम भरत मिलाप व राम के राजतिलक के साथ रामलीला मंचन का समापन हो गया है। इस मौके पर कुलदीप गुसांई, नमन चंदोला, जसपाल रावत, मंगल सिंह नेगी, अनिल बिष्ट आदि शामिल थे।
सिद्धांत उनियाल
संपादक