जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि उनकी ग्राम पंचायत पर हर घर पर तिरंगा लगे और इस तिरंगे का सम्मान हो सके। वही डीएम पौड़ी के निर्देशों के तहत ग्राम सभा पल्ली मल्ली में ग्राम प्रधान जयवीर सिंह रावत द्वारा गांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिला साथ ही आंगनबाड़ी की कार्यकत्रियों द्वारा भी अपना सहयोग दिया गया। ग्राम प्रधान जयवीर रावत की ओर से बताया गया है कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए उनके द्वारा गांव के प्रत्येक घर पर तिरंगा लगा दिया गया है रविवार को पूरे गांव में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री रानी देवी, उपप्रधान गीता देवी सरोजनी देवी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
सिद्धांत उनियाल
संपादक