उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी से सामने आया है, यहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। जहां कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जहां घटनास्थल पर दो शव पड़े मिले। जिनकी पहचान तुषार खत्री और अजय के रूप में हुई। जो डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
Trending
सलीम वास्तिक केस: संभावित कारणों की जांच कर रही पुलिस
उत्तराखंड में डामटा के पास कार हादसे में दो की जान गई
बीएलओ ड्यूटी मामला: हाईकोर्ट ने डायरेक्टर की कार्रवाई निरस्त की
जसपुर मारपीट वीडियो वायरल, पुलिस की चेतावनी
दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल-सिसोदिया को क्लीन चिट
बिजली बिलों पर संकट के बादल: उत्तराखंड के ऊर्जा निगमों ने मांगी 18.50% की वृद्धि, आज अंतिम फैसला
उत्तराखंड में 25 अप्रैल से मकानों की नंबरिंग, 33 सवालों की सूची तैयार, जानें आपके क्षेत्र का इन्यूमेरेटर कौन होगा?
F-16 गिराने के दावे के बीच जलते जेट का वीडियो सवालों में