नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही यश की ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफः चेप्टर 2’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जहां केजीएफ 2 ने पहले वीकेंड में करीब 264 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं धुरंधर 2 ने इससे आगे निकलते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही करीब 240 करोड़ रुपये की कमाई (पेड प्रीव्यू समेत) कर सबको चौंका दिया था। अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। खास बात यह है कि ये आंकड़े बिना डब वर्जन के हैं, क्योंकि सेंसर और तकनीकी कारणों से अभी तक अन्य भाषाओं में रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि डब वर्जन रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई में और जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। बता दें कि फिल्म ने 19 मार्च को पहले दिन (डे 1) फिल्म ने भारत में 96.78 से 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। कुल मिलाकर प्रीव्यू और डे 1 को जोड़ें तो भारत में नेट कलेक्शन 139.78 से 145.55 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि ग्रॉस 172.63 करोड़ रुपये हो गया। वर्ल्डवाइड ग्रॉस 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है। 21,728 शोज पर 50 लाख से ज्यादा फुटफॉल्स दर्ज किए गए। हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि दक्षिणी भाषाओं में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म की भारी एडवांस बुकिंग, रणवीर सिंह का स्टार पावर और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को थिएटर खींच लाए। पहले पार्ट की तुलना में यह 138.5 प्रतिशत ज्यादा ओपनिंग है। ओवरसीज मार्केट में भी 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस हो चुका हैं। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा कि दर्शकों का प्यार देखकर हम हैरान हैं, यह सिर्फ शुरुआत है।
Trending
उत्तराखंड की नई टीम धामी: विभागों के बंटवारे में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का रखा जाएगा ध्यान
डेमोग्राफी में बदलाव की कोशिश नाकाम होगी: सीएम धामी ने कांग्रेस पर देवभूमि की पहचान बिगाड़ने का लगाया आरोप
रिकॉर्ड कमाई के बाद चर्चा में छाई धुरंधर 2
राजनीतिक दृष्टि से अहम हल्द्वानी दौरा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन पर टिकीं विपक्ष की नजरें
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस आक्रामक: अमरेंद्र बिष्ट ने पूछा, आखिर कैसे बनीं दो लाख फर्जी प्रविष्टियां?
शांतिपूर्ण और नकल मुक्त परीक्षा की मिसाल: उत्तराखंड बोर्ड ने 2026 के लिए स्थापित किए नए कीर्तिमान
भारत और नेपाल के बीच बहती मैत्री: काली नदी में राफ्टिंग अभियान ने मजबूत किए द्विपक्षीय संबंध
उत्तराखंड में ईद पर ड्रोन कैमरों की निगरानी: संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने बरती विशेष अतिरिक्त सतर्कता