नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
क्या फिर होगा 2022 जैसा इतिहास? राज्यपाल के अभिभाषण के दिन बजट पेश करने की सुगबुगाहट तेज
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
रिकॉर्ड अनाज उत्पादन से देश हुआ सुरक्षित: कृषि मंत्री ने किसानों को बताया अर्थव्यवस्था की असली रीढ़
ग्लेनमोर आग ने नैनीताल की लकड़ी की इमारतों के खतरे को उजागर किया
नैनीताल घटना, अस्पताल पहुंचते ही युवक को मृत घोषित
डिजिटल कुमाऊं का सपना होगा साकार: रानीबाग आईटी हब योजना को लेकर युवाओं में भारी उत्साह का माहौल
एवलांच और भूस्खलन से प्रभावित सड़कों की बहाली: मॉक ड्रिल में यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर
संपत्ति विवरण के लिए यूपीसीएल ने मांगे विस्तृत दस्तावेज: शॉर्टकट वाक्यांशों के प्रयोग पर लगा पूर्ण प्रतिबंध