नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से पूरी तरह भटक चुकी है, जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया। राघव चड्ढा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं। उन्होंने अपनी स्थिति को बेहद तीखे और चुटीले अंदाज में व्यक्त करते हुए खुद को ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ बताया। उनका कहना था कि पार्टी के मौजूदा स्वरूप में वे घुटन महसूस कर रहे थे और यह वही पार्टी नहीं रह गई, जिसके लिए उन्होंने काम किया।
सबसे बड़ी बात यह है कि राघव चड्ढा ने दावा किया है कि उनके साथ आप के दो-तिहाई से ज्यादा राज्यसभा सांसद भी हैं। उन्होंने कहा कि इन सांसदों ने उनके समर्थन में हस्ताक्षर भी किए हैं। उनके साथ आने वाले नेताओं में पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इस बीच राजनीतिक हलकों में हलचल उस वक्त और तेज हो गई जब राघव चड्ढा, संदीप सिंह और अशोक मित्तल के बीजेपी दफ्तर पहुंचने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार वे पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं। इस घटनाक्रम का सीधा असर संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में देखने को मिला है। अभी तक आप के पास कुल 10 राज्यसभा सांसद थे, जिनमें 7 पंजाब और 3 दिल्ली से थे। लेकिन ताजा इस्तीफों के बाद अब पार्टी की संख्या घटकर महज 3 रह जाएगी। अब राज्यसभा में आप का प्रतिनिधित्व केवल संजय सिंह, एनडी गुप्ता और बलबीर सिंह सिच्चेवाल तक सीमित हो गया है। यह बदलाव पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
Trending
राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, जल्द BJP में शामिल होने की संभावना
नैनीताल आग मौत ने तैयारी पर उठाए सवाल
दिनेश चंद गुरुरानी का सेवा विस्तार: क्यों मची है ऊर्जा विभाग में खलबली और सिफारिशों का दौर?
मदन कौशिक की समीक्षा बैठक के मुख्य अंश: आपदा प्रबंधन में विभागों के बीच समन्वय अनिवार्य
श्यामपुर थाना पुलिस की सक्रियता: बोरवेल हादसे के बाद मनोहर की सलामती के लिए युद्धस्तर पर प्रयास
25 अप्रैल से 24 मई तक जनगणना ड्यूटी: उत्तराखंड के प्रगणकों को मिला डेटा सत्यापन का जिम्मा
विकास की रफ्तार और धामी का साथ: भाजपा ने 2027 के लिए कसी कमर, मुख्यमंत्री चेहरा घोषित
बिहार फ्लोर टेस्ट में एनडीए सरकार की स्थिरता साबित