Friday, September 29, 2023
  • Login
Pauri Live
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pauri Live
No Result
View All Result
Home अपराध

बेखौफ दबंगों ने काटी ग्रामीण की तीन उंगलियां

News Desk by News Desk
September 13, 2021
in अपराध, उत्तराखण्ड
बेखौफ दबंगों ने काटी ग्रामीण की तीन उंगलियां
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुड़की। जिले के रुसफरपुर गांव में दबंगों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें कानून का भी खौफ नहीं है। दबंगों का दबंगई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां मुखबिरी करने के शक में दबंगों ने ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला बोला दिया, जिससे उसकी तीन उंगलिया कट गयी। वहीं बीच-बचाव को पहुंची पीड़ित की बेटी पर भी दबंगों द्वारा हमला बोल दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव निवासी कुर्बान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर को किसी ने पुलिस को गांव में गोकशी होने की सूचना दी थी। इस बीच गांव में अफरा.तफरी मच गई थी। गांव के दूसरे पक्ष को यह शक हुआ कि कुर्बान पक्ष ने पुलिस को गोकशी की झूठी सूचना दी है। इसे लेकर वो कुर्बान से रंजिश रखने लगे। बताया गया कि पांच सितंबर को दोपहर में कुर्बान बाइक की साफ-सफाई कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष का शफीक अपने साथियों के साथ उसके घर पर आ धमका। आरोप है कि शफीक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें कुर्बान की तीन अंगुलियां कट गई। शोर मचाने पर कुर्बान की बेटी मौके पर पहुंची। हमलावरों ने उसकी भी पिटाई की। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर शफीक, छोटू और अफजल निवासी सफरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड विशेष: रामनगर G-20 की आड़ में हो गया गजब का खेला! जानिए कौन है ये जिसने लीपापोती कर बहा दिये लाखों रुपए

अब डाकघर पहुंचाएगा आपके दरवाजे पर जरुरत का सारा सामान

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में रखी गई आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट

ShareTweetSend
Previous Post

मांगों को लेकर प्रदेशभर के नगर निकाय कर्मचारी हड़ताल पर

Next Post

गुजरात के मुखिया पटेल ने ली शपथ, संभाली कमान

Next Post
गुजरात के मुखिया पटेल ने ली शपथ, संभाली कमान

गुजरात के मुखिया पटेल ने ली शपथ, संभाली कमान

Recent Posts

  • पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे देवप्रयाग विधानसभा के होनहार छात्र
  • जीजीआईसी पैडुल में स्वास्थ्य विभाग तथा आईसीडीएस विभाग ने नशीले पदार्थ से होने वाले दुष्प्रभाव की दी जानकारी
  • सीएमओ ने यू-विन पोर्टल पर आनॅलाइन टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
  • राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलोटा में किया वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
  • ग्रामपंचायत सिमलासू में किया पौधारोपण

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पौड़ी गढ़वाल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विशेष
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

सिद्धांत उनियाल
संपादक

पता : Pitra Mohalla, Pauri, Pauri Garhwal, Uttarakhand-246001
दूरभाष : +91-9760055565
ई मेल : editorpaurilive@gmail.com
वेबसाइट: www.paurilive.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 paurilive.in

  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 paurilive.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In