श्रीनगर। मलेथा में लोक सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस व यूकेडी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान विधायक विनोद कंडारी ने दावा किया कि करीब 400 लोग भाजपा में शामिल हुए जिसमें अधिकतर प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए घर-घर जाकर विकास के नाम पर वोट की अपील करें। पार्टी में शामिल होने वालों में कीर्तिनगर की कनिष्ठ प्रमुख सोनम बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणवीर बिष्ट, प्रधान नैथाणा आशा भट्ट, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह पंवार, कीर्तिराम जुगराण, जगत नारायण रतूड़ी, जयंती डंगवाल, मुकेश शाह, शंकरमणि पांडेय, मकान सिंह चौहान, गोविंद सिंह और अमर सिंह गुसाईं आदि शामिल रहे।
Deepak Naudial
Editor