जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक 19 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की पुष्टी जिला प्रशासन ने की है। हालांकि बीते शुक्रवार को 11 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी जिला प्रशासन ने दी थी। वहीं अब भी जिला व पुलिस प्रशासन इनसे सम्पर्क स्थापित करने के प्रयासों में जुटा हुआ है ।
जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिले के कोटद्वार, लैंसडोन और श्रीनगर क्षेत्रों से अब तक करीब 19 लोगों के फंसे होने की अब तक पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कोटद्वार से सर्वाधिक 13 जबकि लैंसडोन और श्रीनगर से भी करीब आधा दर्जन लोंगों की पुष्टि हो चुकी है। कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन अभी भी जनपद से
यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों से पूछताछ में जुटा है।
![](https://paurilive.in/wp-content/uploads/2022/02/VideoCapture_20220226-205849.jpg)