पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर एक कार में सवार होकर पौड़ी से एक परिवार के 3 लोग दिल्ली जा रहे थे। कार अचानक राजमार्ग पर परसुंडाखाल के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल हो गई।बाजार चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल ने बताया रविवार को एक कार में सवार होकर तीन लोग पौड़ी से दिल्ली जा रहे थे। करीब नौ बजे परसुंडाखाल के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में वीर सिंह पंवार(62) पुत्र कोतवाल सिंह ग्राम बुंरासी तहसील पौड़ी निवासी और वीरा देवी(60) पत्नी सोबन सिंह गुसाईं ग्राम डुंगी तहसील पौड़ी की मौत हो गई है। दोनों भाई बहन हैं। जबकि वीर सिंह की पत्नी सुनीता पंवार दुर्घटना में घायल हो गई। जिसका जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार चल रहा है
सिद्धांत उनियाल
संपादक