Saturday, April 1, 2023
  • Login
Pauri Live
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pauri Live
No Result
View All Result
Home अन्य

हिमालय दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन पहुंचे सीएम

Siddhant Uniyal by Siddhant Uniyal
September 9, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में हिमालय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री हरि मंदिर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, हिमालय के संरक्षण हेतु शपथ दिलवाई एवं श्रीमदभगवद्द् गीता के ऊपर संक्षेप व सरल भाषा में लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के प्राकृतिक जल स्रोतों धारों, नौलों के अध्ययन, संरक्षण और सवंर्धन के लिए एक कमेठी के गठन किए जाने की बात कही, जो विभिन्न प्रयासों से हिमालय के प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाने और संरक्षित करने का बहुमुल्य सुझाव् देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। सरकार के दोनों दायित्व तय हैं, जहां एक ओर हिमालय के संरक्षण के प्रति गंभीर रहना है, तो दूसरी ओर विकास के प्रति भी उतना ही दायित्व निभाना है, ताकि हिमालय का पर्यावरण सुरक्षित रहे और यहाँ के निवासियों की आर्थिकी भी। उन्होंने समूचे हिमालय से जुड़े राज्यों के लिए यहाँ की अलग भौगोलिक और स्थानीय परिस्थिति के अनुकूल अलग विकास मॉडल की पैरवी करते हुए आम जनमानस से हिमालय के पर्यावरण के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमने नीति आयोग की बैठक में भी हिमालय के महत्वपूर्ण सरोकारों से जुड़े मुद्दों को साझा किया और इस संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव और प्रस्ताव साझा किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सतत और समावेशी विकास की आवश्यकता है। इसीलिए हम इकॉलोजी एवं इकोनॉमी दोनों में संतुलन साधकर चल रहे हैं। जलवायीय बदलावों से सिर्फ प्रकृति ही नहीं बल्कि समाज भी प्रभावित हो रहा है। हम अपने समन्वित प्रयासों और भागीदारी से ही पर्यावरणीय बदलाव की चुनौती से पार पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉

एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

सवाल पूछकर बौखला गयी केंद्र सरकार:गणेश गोदियाल

पौड़ी जिले में आबकारी विभाग ने लक्ष्य से अधिक दिया राजस्व

ShareTweetSend
Previous Post

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सतपुली में हुई कार्यशाला

Next Post

पौड़ी के पेट्रोल पंप में मिली खामियां

Next Post

पौड़ी के पेट्रोल पंप में मिली खामियां

Recent Posts

  • एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
  • सवाल पूछकर बौखला गयी केंद्र सरकार:गणेश गोदियाल
  • पौड़ी जिले में आबकारी विभाग ने लक्ष्य से अधिक दिया राजस्व
  • चारधाम यात्रा को सफल व सुगम बनाने के लिए तैयार हो रुट मैप
  • शहर में मनाया नारी शक्ति उत्सव

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पौड़ी गढ़वाल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

सिद्धांत उनियाल
संपादक

पता : Pitra Mohalla, Pauri, Pauri Garhwal, Uttarakhand-246001
दूरभाष : +91-9760055565
ई मेल : editorpaurilive@gmail.com
वेबसाइट: www.paurilive.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 paurilive.in

  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 paurilive.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In