जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा शुक्रवार को मुख्य कोषागार कार्यालय पौड़ी में डबल लॉक का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने डबल लॉक में संरक्षित महत्वपूर्ण दस्तावेजों, विभिन्न स्टॉम्प पंजिकाओं व रेवन्यु पंजिकाओं का अवलोकन करते हुए संतुष्टि व्यक्त की।
इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी गिरीश चंद्रा, कोषाधिकारी आलोक शाह, लेखाकार नरेंद्र नेगी सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित थे।
सिद्धांत उनियाल
संपादक