जिला अस्पताल पौड़ी में रविवार को डीएम पौड़ी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने पल्स पोलियो अभियान का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से पल्स पोलियो की दो खुराक भी पिलाई। बताया कि जिले में 56 हजार से अधिक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। कहा कि मोबाइल टीमों द्वारा गांव गांव में जाकर पल्स पोलियो की दो खुराक पिलाई जा रही है। कहा कि 19 सेंटर ऐसे जगहों में बनाये गए हैं जहां ज्यादातर लोगों का आवागमन रहता है। बताया कि बस स्टेशन, जिले की सीमा, सार्वजनिक स्थान सहित अन्य जगहों पर पल्स पोलियो सेंटर स्थापित किए गए हैं। कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 788 पल्स पोलियो सेंटर, 26 मोबाइल टीम व 19 सार्वजनिक स्थानों पर सेंटर बनाए गए थे।
![](https://paurilive.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220227-WA0027.jpg)
![](https://paurilive.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220227-WA0028.jpg)