पौड़ी के खौलाचोरी गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के लापता होने की सूचना राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई है. परिजनों के बताया कि बुजुर्ग महिला 21 अक्टूबर को लापता हो गई थी, जिनकी उन्होंने काफी खोजबीन भी की. बावजूद इसके बुजुर्ग महिला का कोई सुराग नहीं लगा है.पौड़ी के खौलाचोरी गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के लापता होने की सूचना राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई है. परिजनों के बताया कि बुजुर्ग महिला 21 अक्टूबर को लापता हो गई थी, जिनकी उन्होंने काफी खोजबीन भी की. बावजूद इसके बुजुर्ग महिला का कोई सुराग नहीं लगा है.पौड़ी तहसील के नायब तहसीलदार हरेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि खौलाचौरी गांव से 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला घर से लापता हो गई। लापता बुजुर्ग महिला की सूचना उसके बेटे कुलवीर सिंह ने राजस्व पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां सतेश्वरी देवी पत्नी तारा सिंह बीते 21 अक्टूबर को घर से लापता हो गई। बताया कि बुजुर्ग की आसपास के गांव आदि जगहों पर काफी ढूंढखोज की गई। लेकिन बुजुर्ग को कोई सुराग नहीं लगा। इस पर बेटे कुलवीर सिंह ने रविवार की सुबह ही राजस्व पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने बुजुर्ग को गुलदार का निवाला बनाए जाने का भी अंदेशा जताया है। कहा कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता को देखते हुए इस प्रकार की घटना घट सकती है।
सिद्धांत उनियाल
संपादक