जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद को प्लॉस्टिक मुक्त बनाने तथा व्यापक साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने पाबौ बाजार में पॉलिथीन उन्मूलन करने के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाबौ बाजार में गैर बुने पॉलिथीन को प्रतिबंधित करने हेतु समस्त दुकानदारों को सूचित किया गया साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि गैर बुने पॉलिथीन का प्रयोग किए जाने पर चालान किया जाएगा। उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने जानकारी दी पाबौ बाजार में गैर बुने पॉलिथीन उन्मूलन हेतु प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र में बैनर पोस्टर के माध्यम से पॉलिथीन उपयोग न करने के संबंध में जानकारी दी जायेगी। निरीक्षण के दौरान पाबौ बाजार में पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों से पॉलिथीन जब्त कर चेतावनी दी गयी कि भविष्य में कड़ी कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड लगाया जायेगा।
सिद्धांत उनियाल
संपादक