17.10.2021 को एक स्थानीय निवासी लैन्सडाउन जनपद पौडी गढ़वाल ने राजस्व पुलिस चौकी लंगूल पल्ला-3 में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि महिपाल सिंह, दीपेन्द्र सिंह व सचिन ने उसकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी लंगूर पल्ला-3 में मु0अ0सं0 04/2020 धारा 376/506 भदवि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ। उक्त अभियोग राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित होने के फलस्वरुप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी के पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसीकर दिनांक 05.12.2021 को अभियुक्त महिपाल सिंह, दीपेन्द्र सिंह व सचिन को रिंगवाड़ा गाँव जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार* कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।
सिद्धांत उनियाल
संपादक