कांग्रेस के सरिता आर्या और हेमा आर्य ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी
मामला नैनीताल विधानसभा सीट को लेकर है। इस सीट से कांग्रेस के दो दावेदार हेम आर्य व सरिता आर्य ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर टिकट न मिलने पर पार्टी छोडऩे की धमकी दी है। दोनों नेता नैनीताल सीट से दावेदारी कर रहे हैं। इसी को लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के साथ कांग्रेस नेता हेमा आर्य ने प्रेस वार्ता की। प्रेस कांफ्रेंस में हेम आर्य ने कहा कि वह पिछले पांच सालों से कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं वह उस समय भी पार्टी के साथ खड़े रहे, जब कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए। और पार्टी को नए सिरे से खड़ा किया। चुनाव में हर सीट का महत्व है। दल बदलुओं को टिकट देने से नैनीताल व बाजपुर दोनो सीटों को खतरा है। यदि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो वह उस का विरोध करेंगे। और पार्टी छोड़ भाजपा या अन्य पार्टियों से चुनाव लडने के विकल्प पर भी विचार करेंगे।