वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी यशवंत चौहान की ओर से नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार,
मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष दीपक तिवाणी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग करते हुए अभियुक्त नन्हे सिंह व अजय कुमार जाटव को अवैध 06 किलो अवैध गांजा के साथ डिग्री कॉलेज पटौटिया धुमाकोट के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना धुमाकोट पर मु0अ0सं0 10/2022, धारा- 8/20 NDPS ACT व मु0अ0स0 11/2022, धारा- 8/20 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा माह जनवरी-2022 से NDPS ACT के तहत अब तक कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध 13 अभियोग पंजीकृत कर 06 किलोग्राम अवैध गांजा, 1660 ग्राम चरस एवं 30.65 ग्राम स्मैक बरामद हुयी।
सिद्धांत उनियाल
संपादक