Tuesday, May 30, 2023
  • Login
Pauri Live
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pauri Live
No Result
View All Result
Home देश

कोरोनाः दुनिया में 3.73 लाख नए केस दर्ज, 4.03 लाख लोग हुए ठीक

News Desk by News Desk
September 13, 2021
in देश, विदेश, स्वास्थ्य
कोरोनाः दुनिया में 3.73 लाख नए केस दर्ज, 4.03 लाख लोग हुए ठीक
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग। दुनियाभर में अबतक कोरोना के 3.73 लाख नए मामले सामने आए हैं वहीं 4.03 लाख संक्रमित ठीक हो गये जबकि 5,913 मरीजों की इसके चलते मौत हो गई। सबसे ज्यादा 35,450 मामले अमेरिका में दर्ज किए गए। इसके बाद 31,374 मामलों के साथ भारत दूसरे नंबर पर रहा। वहीं कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा 788 मौतें रूस में हुईं। चीन में दक्षिणी प्रांत फुजियान कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने एक बयान में कहा. फुजियान में 20 नए मामले, पुतियान में 19 और क्वांझोऊ में 1 मामला रजिस्टर किया गया है। इसके साथ ही एक एसिम्प्टोमैटिक (बिना लक्षण वाला) केस कंफर्म केस में तब्दील हुआ है। रविवार को चीन में कोरोना संक्रमण के 46 नए मामले दर्ज किए गए। कुल मिलाकर चीन में अब तक 95,199 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 4,636 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं कोरोना के नए प्रतिबंधों के चलते अमेरिकी नागरिकों के लिए यूरोपीय देशों के दरवाजे बंद हो रहे हैं। दरअसल इन गर्मियों में यूरोप ने अमेरिकी सैलानियों के लिए अपने यहां पर्यटन खोल दिया था। अब यूरोपीय संघ ने सिफारिश की है कि अमेरिका में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां के नागरिकों की गैरजरूरी यात्रा पर रोक लगाई जाए। संघ ने अपनी सेफ लिस्ट से अमेरिका का नाम भी हटा दिया है। उसने कहा है कि बेवजह अमेरिकी नागरिक यहां न आएं। इस खबर के बाद यूरोपीय देशों ने यात्रा पाबंदियां बढ़ा दी हैं। बुल्गारिया नॉर्वे और स्वीडन ने अमेरिकी नागरिकों का आना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। ग्रीस ने पाबंदी बढ़ाई है। इधर ब्रिटेन में 12 से 15 साल के बच्चों का टीकाकरण करने की तैयारी हो गई है। सरकार इसी हफ्ते वैक्सीनेशन प्रोग्राम का ऐलान करेगी। इस बारे में मंगलवार तक प्रस्ताव तैयार होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बच्चों का टीकाकरण 22 सितंबर से शुरू होगा। देश के स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों को इस बारे में सूचना दे दी ह, ताकि वह इसके लिए तैयारी कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉

बड़ी खबरः दिल्‍ली में अब बिना अप्लाई किए नहीं मिलेगी इलेक्ट्रिसिटी सब्सिडी! मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

उत्‍तराखंड में भी कोरोना पसार रहा पैर राज्य में 120 हुए एक्‍टिव

चंपावत उपचुनावः 9 मई को नामांकन करायेंगे सीएम धामी! कांग्रेस ने अभी तक घोषित नहीं किया प्रत्याशी, भाजपाई दमखम के साथ मैदान में जुटे

ShareTweetSend
Previous Post

हमें कई बीमारियों से बचाता है पपीता

Next Post

पर्यटन मंत्री के घर के सामने 30 शैय्या पर्यटक अतिथि गृह ले रहा है अंतिम सांसे, क्या इन हालातों मिल पाएगा पर्यटन से रोजगार

Next Post
पर्यटन मंत्री के घर के सामने 30 शैय्या पर्यटक अतिथि गृह ले रहा है अंतिम सांसे, क्या इन हालातों मिल पाएगा पर्यटन से रोजगार

पर्यटन मंत्री के घर के सामने 30 शैय्या पर्यटक अतिथि गृह ले रहा है अंतिम सांसे, क्या इन हालातों मिल पाएगा पर्यटन से रोजगार

Recent Posts

  • पौड़ी में राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का विधायक और सीएमओ ने किया शुभारंभ
  • डीएम ने संघ लोक सेवा आयोग के प्री एग्जाम-2023 की तैयारियों का लिया जायजा
  • किसानों को मिले लम्पी वायरस से निजात
  • फैडखाल अनुभाग ने मिशन लाइफ़ कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में स्वस्थ जीवन शैली को लेकर किये कार्यक्रम
  • सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा पारदर्शिता के साथ होगी सम्पन्न

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पौड़ी गढ़वाल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

सिद्धांत उनियाल
संपादक

पता : Pitra Mohalla, Pauri, Pauri Garhwal, Uttarakhand-246001
दूरभाष : +91-9760055565
ई मेल : editorpaurilive@gmail.com
वेबसाइट: www.paurilive.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 paurilive.in

  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 paurilive.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In