Saturday, April 1, 2023
  • Login
Pauri Live
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pauri Live
No Result
View All Result
Home अन्य

वन पंचायतों का चुनाव प्रक्रिया समय पर करें पूर्ण: डीएम

Siddhant Uniyal by Siddhant Uniyal
August 26, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने आज वन पंचायतों को सुदृढ़ करने हेतु वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जनपद में 70 ऐसी वन पंचायत हैं जिनके गठन अथवा विलोपन की कार्यवाही संपन्न की जानी है। जिसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम सभा की बैठक के माध्यम से वन पंचायतों के गठन एवं विलोपन की कार्यवाही करते हुए उनके प्रस्ताव प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में वन पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए व वनों की देखभाल हेतु वन पंचायतों का गठन जरूरी है।जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन वन पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया करानी है वहां सितंबर माह के पहले सप्ताह से प्रारम्भ करते हुए व माह के अंत तक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिए कि जिन वन पंचायतों का विवरण निर्देशिका में दर्ज है तथा वन पंजिका में उसका उल्लेख नहीं है उनका सही मिलान कर अभिलेखों में दर्ज करें। साथ ही उन्होंने जिन वन पंचायतों का विवरण एटलस में दर्ज होना है उनका केसी-53 प्रारूप भरकर एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अंतर्गत कुल 2247 वन पंचायतें हैं जिसमें 320 वन पंचायतों का चुनाव होना है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव प्रक्रिया समय पर पूर्ण करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही कहा कि जहां विलोपन व गठन की कार्यवाही करनी है वहां ग्राम सभा के साथ बैठक कर जो निर्णय सामने आता है उसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। जिससे वहां समय पर कार्यवाही की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉

एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

सवाल पूछकर बौखला गयी केंद्र सरकार:गणेश गोदियाल

पौड़ी जिले में आबकारी विभाग ने लक्ष्य से अधिक दिया राजस्व

ShareTweetSend
Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री ने संघ की मांगों को किया पूरा

Next Post

भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के संबंध में हुई कार्यशाला

Next Post

भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के संबंध में हुई कार्यशाला

Recent Posts

  • एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
  • सवाल पूछकर बौखला गयी केंद्र सरकार:गणेश गोदियाल
  • पौड़ी जिले में आबकारी विभाग ने लक्ष्य से अधिक दिया राजस्व
  • चारधाम यात्रा को सफल व सुगम बनाने के लिए तैयार हो रुट मैप
  • शहर में मनाया नारी शक्ति उत्सव

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पौड़ी गढ़वाल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

सिद्धांत उनियाल
संपादक

पता : Pitra Mohalla, Pauri, Pauri Garhwal, Uttarakhand-246001
दूरभाष : +91-9760055565
ई मेल : editorpaurilive@gmail.com
वेबसाइट: www.paurilive.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 paurilive.in

  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 paurilive.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In