Tuesday, March 28, 2023
  • Login
Pauri Live
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pauri Live
No Result
View All Result
Home अन्य

देवप्रयाग रामघाट में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में डीएम ने किया प्ररिभाग

Siddhant Uniyal by Siddhant Uniyal
September 4, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देवप्रयाग रामघाट पर सांयकाल में गंगा आरती, भजन संध्या, वेद पाठ और दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने देवप्रयाग का पौराणिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि आगामी 2 अक्टूबर 2022 को देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है तथा इस उपलक्ष्य में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल निकायों का जीर्णोद्धार, स्वच्छता, प्लास्टिक व कूड़ा उन्मूलन, सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता व अखंडता सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा रहा है तथा स्वतंत्रता की गौरवशाली घटनाओं व प्रेरणादाई भूले बिसरे नायकों को भी याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हम सबका परम सौभाग्य है कि हमें देवप्रयाग के इस पवित्र स्थल पर कार्यक्रम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है जहां राम मंदिर, शांता नदी, सीता के धरती समागम, लक्ष्मण मंदिर और दर्षणांचल पर्वत व भागीरथी और अलकनंदा का संगम स्थित है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव कार्यक्रम हेतु दो स्थलों देवप्रयाग का रामघाट और श्रीनगर का अलकेश्वर घाट का चयन किया गया है जहां पर स्थानीय महाविद्यालय, स्कूलों, विभिन्न विभागों और स्थानीय जनमानस द्वारा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक महत्व और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय तथा राजकीय इंटर कॉलेज देवप्रयाग के बच्चों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा वैदिक पाठ किया गया। उपस्थित सदस्यों ने गंगा आरती और दीप उत्सव कार्य भी संपन्न किया। जिलाधिकारी ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वम सहायता समूह के स्टॉल का भी अवलोकन किया। इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह निरंकार सहायता समूह कोट ब्लॉक तथा उमंग स्वयं सहायता समूह पौड़ी ब्लॉक द्वारा स्थानीय उत्पादों की स्टाल लगाई गई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित स्टॉल का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें 👉

पहाड़ों में ओवरस्पीड किया तो होगी कार्यवाही :एसएसपी

दिव्यांशी का दिल की बिमारी का हुआ सफल ऑपरेशन

31 मार्च को होगी विदेशी मदिरा दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया

ShareTweetSend
Previous Post

विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजित गणेश महोत्सव में किया प्रतिभाग

Next Post

जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक

Next Post

जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक

Recent Posts

  • पहाड़ों में ओवरस्पीड किया तो होगी कार्यवाही :एसएसपी
  • दिव्यांशी का दिल की बिमारी का हुआ सफल ऑपरेशन
  • 31 मार्च को होगी विदेशी मदिरा दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया
  • भाजपा सरकार लोकतंत्र पर कर रही है प्रहार:प्रीतम सिंह
  • रेलवे प्रभावितों व रेलवे अधिकारियों के बीच बढ़ रहे गतिरोध का गढ़वाल कमीश्रनर ने लिया संज्ञान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पौड़ी गढ़वाल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

सिद्धांत उनियाल
संपादक

पता : Pitra Mohalla, Pauri, Pauri Garhwal, Uttarakhand-246001
दूरभाष : +91-9760055565
ई मेल : editorpaurilive@gmail.com
वेबसाइट: www.paurilive.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 paurilive.in

  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 paurilive.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In