Saturday, April 1, 2023
  • Login
Pauri Live
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pauri Live
No Result
View All Result
Home अन्य

डीएम ने महात्मा गॉधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर किया माल्यार्पण

Siddhant Uniyal by Siddhant Uniyal
October 2, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज 2 अक्टूबर को जनपद भर के समस्त कार्यालयों में सादगी से मनायी गयी। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया व महात्मा गॉधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर संस्कृति विभाग एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की छात्राओं द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन "वैष्णव जन तो तेने कहिए, पीर पराई जाने रे" और "रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम" की सुंदर प्रस्तुति भी दी गई। गांधी पार्क कण्डोलिया में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे एवं नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, अ0अ0 नगर पालिका प्रदीप बिष्ट, सहित अन्य गणमान्य ने गॉधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी के जीवन मूल्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश आम जनमानस को दिया है। कहा कि महात्मा गांधी जी ने कई संघर्षों के बाद भी अपना आत्मबल नहीं खोया और आगे बढ़ते गए। कहा कि हमें उनके विचार, आदर्श अपने जीवन में उतारने चाहिए और छोटी-छोटी कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचार, उनके आदर्श, जीवन जीने का मूल्य, सादगी, विनम्रता इत्यादि हमारे लिए धरोहर है। वहीं गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलों, विकासखण्डों, स्कूलों एवं सभी कार्यालयों, भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने अपने कार्यालय परिसर तथा जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने विकास भवन कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

यह भी पढ़ें 👉

एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

सवाल पूछकर बौखला गयी केंद्र सरकार:गणेश गोदियाल

पौड़ी जिले में आबकारी विभाग ने लक्ष्य से अधिक दिया राजस्व

ShareTweetSend
Previous Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुआ कार्यक्रम

Next Post

डीएम ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में किया प्रतिभाग

Next Post

डीएम ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में किया प्रतिभाग

Recent Posts

  • एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
  • सवाल पूछकर बौखला गयी केंद्र सरकार:गणेश गोदियाल
  • पौड़ी जिले में आबकारी विभाग ने लक्ष्य से अधिक दिया राजस्व
  • चारधाम यात्रा को सफल व सुगम बनाने के लिए तैयार हो रुट मैप
  • शहर में मनाया नारी शक्ति उत्सव

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पौड़ी गढ़वाल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

सिद्धांत उनियाल
संपादक

पता : Pitra Mohalla, Pauri, Pauri Garhwal, Uttarakhand-246001
दूरभाष : +91-9760055565
ई मेल : editorpaurilive@gmail.com
वेबसाइट: www.paurilive.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 paurilive.in

  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 paurilive.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In