विकास भवन सभागार में आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े प्रसंगों और उनके आदर्श को सुना गया और साझा किया गया। जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी एक बहुत सम्मानित नेता थे और उन्हें शांति और अहिंसा के अंतर्राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में माना जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दुनिया भर में उनके विशाल योगदान के लिए काफी प्रशंसा मिली। महात्मा गांधी के जन्मदिवस को ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। साथ ही कहा कि गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन बिताया और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। इस दौरान वहां उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी गांधी जी के जीवनी पर विस्तृत जानकारी दी गई।
सिद्धांत उनियाल
संपादक