न्यायालय व तहसील परिसर के समीप शुक्रवार दोपहर को गुलदार दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लोग तहसील में अपने जरूरी कामों को निपटा भी आ रहे थे। तभी गुलदार सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे भागते हुए दिखाई दिया। लोगों के हो-हल्ला करने पर गुलदार न्यायालय परिसर की झाडियों में दुबक गया। लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जिस पर पौड़ी रेंज नागदेव कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर एलएम नेगी ने बताया कि उन्हें झाड़ियों में गुलदार को जाते हुए देखा है। वन विभाग द्वारा न्यायालय परिसर के समीप एक पिंजरा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिसर के समीप काफी घनी झाड़ियां उगी हुई हैं। जो कि जंगली जानवरों के झुपने के लिए मददगार साबित हो रही है। बताया कि इससे पहले भी इसी जगह पर मादा गुलदार को शावकों के साथ देखा गया था। तब भी वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था। लेकिन गुलदार फिर इस क्षेत्र में दिखाई नहीं दिया। उन्होंने बताया कि जंगल नजदीक होने के साथ-साथ झाडियां अधिक होने को चलते अक्सर यहां पर गुलदार दिखाई देता है।
सिद्धांत उनियाल
संपादक