Tuesday, May 30, 2023
  • Login
Pauri Live
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pauri Live
No Result
View All Result
Home अन्य

कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पौड़ी में दिया धरना

Siddhant Uniyal by Siddhant Uniyal
November 25, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने पौड़ी में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसियो, छात्रसंघ पदाधिकारियों, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर विधायक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री से इस मामले की सीबीआई जांच कराने सहित 7  सूत्रीय मांगें हल करने की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को कांग्रेसियो ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत  शहर के लक्ष्मीनारायण मंदिर से बस स्टेशन, धारारोड होते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएम कार्यालय के गेट पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट के खिलाफ भी नारेबाजी की। कहा कि पौड़ी की बेटी अंकिता भंडारी के साथ सही न्याय नहीं किया जा रहा है। सरकार की जांच ऐजेंसियां अभी तक प्रकरण में वीवीआईपी का नाम पता तक नहीं कर पायी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जल्दी सीबीआई जांच होनी चाहिए। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह सारा मामला सीबीआई को सौंपना होगा। तभी पहाड़ की बेटी के साथ इंसाफ हो पाएगा। इसके अलावा उन्होंने आरोपियों का नारको टेस्ट, वीवीआईपी के नाम का खुलासा, आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने, वंनत्रा रिसोर्ट में तोड़फोड करने वालों का नाम उजागर करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, अंकिता के दोस्त पुष्प के बयान कोर्ट में पेश करने, अंकिता के परिजनो को सुरक्षा देने व उनके पक्ष में न्याय दिलाने वालो के जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता अब सड़कों पर उतरकर अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन इस मामले में कुछ भी खुलासा नहीं हो पा रहा है। जिससे परिजन काफी दुखी हैं। कहा कि शासन व प्रशासन इस मामले में लापरवाह बनी है। जिससे आमजनता में भारी रोष बना हुआ है। जोकि कभी भी उग्ररूप धारण कर सकता है। डीएम ने प्रदर्शनकारियो के साथ विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा भी की। प्रदर्शन करने वालों में युद्धवीर सिंह, भरत सिंह, सुनीता रावत, यशोदा देवी, भवानी देवी, लज्जा देवी, सत्यभामा, देवेश्वरी देवी, विनीता देवी, विजयलक्ष्मी आदि शामिल थे। डीएम डा.आशीष चौहान ने कहा कि मामले में ण्सआईटी द्वारा जांच प्रक्रिया गतिमान है। कुछ मांगे शासनस्तर की है वह शासन को भेज दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉

पौड़ी में राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का विधायक और सीएमओ ने किया शुभारंभ

डीएम ने संघ लोक सेवा आयोग के प्री एग्जाम-2023 की तैयारियों का लिया जायजा

किसानों को मिले लम्पी वायरस से निजात

ShareTweetSend
Previous Post

न्यायालय व तहसील परिसर के समीप दिखा गुलदार

Next Post

सीईओ ने प्रधानाचार्य के वेतन रोकने के दिये निर्देश

Next Post

सीईओ ने प्रधानाचार्य के वेतन रोकने के दिये निर्देश

Recent Posts

  • पौड़ी में राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का विधायक और सीएमओ ने किया शुभारंभ
  • डीएम ने संघ लोक सेवा आयोग के प्री एग्जाम-2023 की तैयारियों का लिया जायजा
  • किसानों को मिले लम्पी वायरस से निजात
  • फैडखाल अनुभाग ने मिशन लाइफ़ कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में स्वस्थ जीवन शैली को लेकर किये कार्यक्रम
  • सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा पारदर्शिता के साथ होगी सम्पन्न

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पौड़ी गढ़वाल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

सिद्धांत उनियाल
संपादक

पता : Pitra Mohalla, Pauri, Pauri Garhwal, Uttarakhand-246001
दूरभाष : +91-9760055565
ई मेल : editorpaurilive@gmail.com
वेबसाइट: www.paurilive.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 paurilive.in

  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 paurilive.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In