कोट ब्लॉक के सितोन्स्यूँ क्षेत्र के दुष्कर्म के फरार आरोपी को पौड़ी पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पौड़ी के राजस्व पुलिस चौकी सितोन्स्यूँ-1 में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दीपक सैनी ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। जिस सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी सितोन्स्यूँ-1* में धारा 376, 366, 323, 354, 504, 506 , 3/4, 7/8 पोक्सो एक्ट सहित SC/ST Act पंजीकृत किया गया था। अभियोग की गम्भीरता को देखते हुये विवेचना राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई थी। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी यशवन्त सिंह चौहान द्वारा *महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण के लिए निर्देशित किया था।
वहीं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी विनोद सिंह गुँसाई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उनके घरों एंव सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्त दीपक सैनी को जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
सिद्धांत उनियाल
संपादक