Saturday, April 1, 2023
  • Login
Pauri Live
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pauri Live
No Result
View All Result
Home अन्य

सुराज दिवस पर पौड़ी के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने सुनी समस्याएं

Siddhant Uniyal by Siddhant Uniyal
December 25, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर जी ने सुराज दिवस के अवसर पर सुनी लोगों की समस्याएं। विधानसभा यम्केश्वर के ग्राम मराल रत्तापानी में आयोजित चौपाल में लोगों को स्वरोजगारपरक गतिविधियों से जुड़ने तथा खेती और इससे संबंधित क्षेत्रों में इनोवेटिव प्रयास को अमल में लाने का दिया संदेश। जनपदीय और विभागीय अधिकारियों को लोगों के छोटे-मोटे कार्यों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्ता और समयबद्धता से पूरा करने के संबंध में किया निर्देशित। विधायक यम्केश्वर ने भी लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी। सुराज दिवस के उपलक्ष्य में आज यमकेश्वर विधानसभा के ग्राम पंचायत मराल रत्तापानी में जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर और स्थानीय विधायक यम्केश्वर रेनू बिष्ट की संयुक्त अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित चौपाल में लोगों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई और सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी को एक समृद्ध और खुशहाल उत्तराखंड बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। इस दौरान जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर जी ने उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को लोगों की आजीविका और आर्थिकी में सुधार लाने, उनकी छोटी-मोटी समस्याओं को उनके ही द्वार पर उचित गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ निस्तारित करने तथा लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए उनको जागरूक करते हुए विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्विस डिलीवरी फास्ट होनी चाहिए, सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत मानक के अनुरूप जो सेवाएं दी जानी चाहिये उन्हें गुणवत्तापूर्ण दी जाए तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का तेजी से निराकरण किया जाए। उन्होंने उपस्थित जनमानस को ऐसी स्वरोजगारपरक गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया जिसमें उनको परंपरागत बेहतर ज्ञान प्राप्त है और उसको करने का अच्छा अनुभव भी है साथ ही जिसका जिसकी वर्तमान समय में मार्केट में डिमांड भी अधिक हैl इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा कंडाली के रेशे से तैयार की गई पेंटिंग सचिव महोदय को भेंट की गई। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण से संबंधित ज्ञापन सचिव महोदय को सौंपा। इस दौरान विधायक ने लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही जन कल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों को पेंशन योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पर्यटन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य और बाल विकास के अंतर्गत बच्चों और महिलाओं को समर्पित विभिन्न योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निराकरण किया गया। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतें पेयजल, सड़क, विद्युत, रोजगार, पेंशन से जुड़ी हुई थी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी अपूर्वा पांडे, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, ज्येष्ठ उप प्रमुख दिनेश भट्ट, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, ग्राम प्रधान मराल संदीप कुमार, कोठार गाँव नीरज पयाल, दमांद ध्यान पाल सिंह, तोली राजकुमारी देवी, जुडड़ा मीनाक्षी देवी, भादसी डबल सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी -कार्मिक तथा स्थानीय जनमानस उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉

एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

सवाल पूछकर बौखला गयी केंद्र सरकार:गणेश गोदियाल

पौड़ी जिले में आबकारी विभाग ने लक्ष्य से अधिक दिया राजस्व

ShareTweetSend
Previous Post

SSP  के निर्देशों पर साइबर ठगों के विरूद्ध की जा रही है कार्यवाही

Next Post

जनपद स्तरीय अधिकारियों ने गांव में किया चौपाल का आयोजन

Next Post

जनपद स्तरीय अधिकारियों ने गांव में किया चौपाल का आयोजन

Recent Posts

  • एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
  • सवाल पूछकर बौखला गयी केंद्र सरकार:गणेश गोदियाल
  • पौड़ी जिले में आबकारी विभाग ने लक्ष्य से अधिक दिया राजस्व
  • चारधाम यात्रा को सफल व सुगम बनाने के लिए तैयार हो रुट मैप
  • शहर में मनाया नारी शक्ति उत्सव

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पौड़ी गढ़वाल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

सिद्धांत उनियाल
संपादक

पता : Pitra Mohalla, Pauri, Pauri Garhwal, Uttarakhand-246001
दूरभाष : +91-9760055565
ई मेल : editorpaurilive@gmail.com
वेबसाइट: www.paurilive.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 paurilive.in

  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 paurilive.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In