पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, श्री विभव सैनी पौड़ी द्वारा पुलिस ऑफिस डी0सी0आर0बी0 का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम डी0सी0आर0बी0 में रखे अभिलेखों को चेक किया गया एवं कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया। डी0सी0आर0बी0 में रखे अज्ञात शव, गुमशुदा, मफरुर, सजायापता, दससाला, थानावार क्राईम, आदि रजिस्टरों का रख रखाव एवं भौतिक सत्यापन किया गया।
त्तत्पश्चात डी0सी0आर0बी0 शाखा के ऑनलाइन पोर्टल, SCRB-DCRB पोर्टल, ट्रेक द मिसिंग चाइल्ड, जीप नेट, प्रतिबिम्ब सॉफ्वेयर, आदि को ऑनलाइन चेक किया गया।
प्रभारी डी0सी0आर0बी को सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव व देखभाल ठीक रखने तथा अभिलेखों एवं ऑनलाइन पोर्टलों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
सिद्धांत उनियाल
संपादक