मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेताचौबे के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त संजीवकुमार पुत्र सन्तराम, निवासी ग्राम सीला बंघार, पो0-वंघार, जनपद पौड़ी गढ़वाल को कुकरेती मोड़ सतपुली के पास से 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना सतपुली में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग_पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
सिद्धांत उनियाल
संपादक