जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग पौड़ी की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं गुरुवार को भी वन विभाग नागदेव रेंज टीम ने विभिन्न गांव जिसमें डांग,गगवाड़ा,ल्वाली,बिडोली राई आदि का भ्रमण कर वन अग्नि सुरक्षा गोष्टी का आयोजन किया। वन दरोगा अरविंद आर्य की ओर से बताया गया कि इस वर्ष शरारती तत्वों द्वारा जंगलों में आग लगाकर बहुमूल्य वन संपदा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है पूर्व में विभाग द्वारा लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया गया था और अब वर्तमान में भी वन अग्नि सुरक्षा गोष्टी के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए बताया जा रहा है कि हमारी बहुमूल्य वन संपदा और पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है अन्यथा लगातार लग रही जंगलों की आग के चलते हमारे जल जंगल जमीन सभी समाप्त हो जाएंगे जिसका खामियाजा मनुष्य को ही भुगतना होगा।इस कार्यक्रम में वन विभाग से वन दरोगा अरविंद आर्य,कमल मुकेश आदि लोग मौजूद रहे
सिद्धांत उनियाल
संपादक