जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी लोवर बाजार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर लगातार तीसरी बार फिर से इन्हीं पदाधिकारियों को चुना गया। कार्यकारिणी में इनायत हुसैन अध्यक्ष, अख्तर कुरेशी सचिव व नफीस हुसैन फारूकी कोषाध्यक्ष बने। इसके साथ ही इन्सार हुसैन को उपाध्यक्ष, नसीम खान सह कोषाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। अध्यक्ष इनायत हुसैन ने बताया कि हाजी अजीजुल वहीद, हनीफ खान, अयाज कुरेशी, हवीर्बुरहमान, शरीफ सिद्धीकी की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए। इस मौके पर जहीर खान, इम्दाज हुसैन, सहादत हुसैन, लतीफ अहमद, वहीद अहमद, इमरान हुसैन, मो.रिजवान, आरिफ हुसैन, राहत हुसैन, अकबर अली, महताब उमर, शाहिद हुसैन आदि शामिल थे।
सिद्धांत उनियाल
संपादक