Saturday, April 1, 2023
  • Login
Pauri Live
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pauri Live
No Result
View All Result
Home अन्य

पौड़ी को जल्द मिलेगी क्रिटिकल केयर सेंटर की सौगात

Siddhant Uniyal by Siddhant Uniyal
October 24, 2022
in अन्य
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो आने वाले दिनों में पौड़ीवासियों को क्रिटिकल केयर सेंटर यानी गहन देखभाल इकाई का लाभ मिलेगा। क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण जिला अस्पताल के समीप ही किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्तपताल पौड़ी के परिसर में ही भूमि की उपलब्धता जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेंटर निर्माण के लिए 542 वर्ग मीटर जगह पर इसका निर्माण हो सकेगा। शहरवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होने जा रहा है। सरकार की ओर से जिला मुख्यालय पौड़ी में क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाना है। जिसके निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। आने वाले समय  में गंभीर रोगों के निदान के लिए क्रिटिकल केयर सेंटर को संजीवनी की तरह उपयोग में लाया जाएगा। जिला मुख्यालय में जल्द इसका निर्माण हो इसके लिए स्वास्थ्य महमका भी भूमि की तलाश में जुटा  हुआ है। महकमे के अनुसार सेंटर का निर्माण जिला अस्पताल पौड़ी के परिसर के भीतर ही इस प्रोजेक्ट को बनाया जाना है। जिससे कि अस्पताल के बुनियादी ढांचे को सेंटर के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकेगा।
विभाग की मानें तो पौड़ी में जल्द ही क्रिटीकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। क्रिटीकल केयर सेंटर को आधुनिक तकनीकों से लैस  50 बेड से सुसज्जित किया जाएगा। जिसमें रोगियों को कार्डियालॉजिस्ट यानी हदय रोग विशेषज्ञ, आईसीयू आदि सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए डीएम डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने जिला अस्पताल  में भूमि की उपलब्धता का  स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रस्तावित क्रिटीकल केयर सेंटर को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर बनाया जाना प्रस्तावित है। डीएम ने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग प्रोजक्ट डिवीजन देहरादून को सर्वे के बाद ही  भूमि को चयनित करने को कहा। कहा कि प्रोजेक्ट में भूमि की कमी आड़े नहीं आनी चाहिए। कहा कि यदि पौड़ी में भूमि की उपलब्धता होती है तो सभी संभावनाओं को देखते हुए कार्य प्रगति आगे बढ़ायें। इस मौके पर डीएम ने कहा कि यदि सेंटर के लिए भूमि की कमी आड़े आयी तो पावर हाउस जाने वाले मार्ग के नीचले हिस्से को भी कार्ययोजना में शामिल करते हुए प्रस्ताव तैयार करें। इस मौके पर डीएम ने संबंधित अफसरों को शीघ्र ही खाली स्थान पर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। 

यह भी पढ़ें 👉

एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

सवाल पूछकर बौखला गयी केंद्र सरकार:गणेश गोदियाल

पौड़ी जिले में आबकारी विभाग ने लक्ष्य से अधिक दिया राजस्व

ShareTweetSend
Previous Post

बीस से अधिक सस्ता गल्ला विक्रेताओं को नोटिस जारी

Next Post

वाहन चालक को न्यायालय के समक्ष किया जाएगा पेश

Next Post

वाहन चालक को न्यायालय के समक्ष किया जाएगा पेश

Recent Posts

  • एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
  • सवाल पूछकर बौखला गयी केंद्र सरकार:गणेश गोदियाल
  • पौड़ी जिले में आबकारी विभाग ने लक्ष्य से अधिक दिया राजस्व
  • चारधाम यात्रा को सफल व सुगम बनाने के लिए तैयार हो रुट मैप
  • शहर में मनाया नारी शक्ति उत्सव

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पौड़ी गढ़वाल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

सिद्धांत उनियाल
संपादक

पता : Pitra Mohalla, Pauri, Pauri Garhwal, Uttarakhand-246001
दूरभाष : +91-9760055565
ई मेल : editorpaurilive@gmail.com
वेबसाइट: www.paurilive.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 paurilive.in

  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • पौड़ी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 paurilive.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In